पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
12-Feb-2020 10:54 AM
J & K: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां एक परिवार बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी गड्ढे में गिर गई. इस हादसे में दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है.
पुलिस के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब निजी कार से परिवार एक बच्चे का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जम्मू से द्रबशाला जा रहे थे. पानी नाला के पास कार के ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई.
मृतकों की पहचान पवन कुमार (32), रेखा देवी (26), रीता देवी (30), केवल कृष्णन (37) और पी. कुमार (30) के रूप में हुई है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जी. एम. सरूरी ने 5 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि डोडा, किश्तवाड़, रामबन और उधमपुर में बार-बार हो रहे सड़क हादसे को प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए.