बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
04-Apr-2025 08:47 PM
By First Bihar
Earthquake in Nepal: भारत के पड़ोसी देश नेपाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं। नेपाल में 4 अप्रैल शुक्रवार की शाम 7 बजकर 52 मिनट 53 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.0 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप के केंद्र की गहराई 20 किमी नीचे जमीन के अंदर थी।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही म्यामांर में 7 से ज्यादा तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें ज्यादा संख्या में लोगों की मौत हो गयी थी और भारी नुकसान हुआ था। आज नेपाल में आए भूकम्प से लोगों में दहशत का माहौल है। नेपाल में आए भूकम्प ने म्यामांर की घटना को ताजा कर दिया है। जहां भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गयी थी और कई बिल्डिंग ताश के पत्ते की तरह गिर गये। म्यामांर में भूकम्प से भारी नुकसान हुआ था। नेपाल में भूकम्प के झटके महसूस करने वाले लोग इसी बात से घबराये हुए हैं। यूपी और उत्तराखंड के लोग भी दहशत में हैं।
नेपाल में भूकम्प का झटका तो लोगों ने महसूस तो किया इसके अलावे उत्तर भारत में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये। यूपी और उत्तराखंड में भी धरती डोली है। भूकंप का केंद्र नेपाल के टालेंगाउ के पास था। ताजा जानकारी के अनुसार नेपाल में आए भूकम्प से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ना ही किसी तरह का नुकसान की ही सूचना है।