LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
20-Feb-2023 11:28 PM
By First Bihar
DESK: भूकंप के कारण भीषण त्रासदी झेल रहे तुर्की में फिर से धरती डोली है. सोमवार को तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 आंकी गयी है. स्थानीय समय के मुताबिक रात के लगभग साढ़े 8 बजे ये भूकंप आया और करीब 10 सेकेंड तक तेज झटके महसूस किये गये. इस भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिल पायी है.
बता दें कि दो हफ्ते पहले तुर्की में भीषण भूकंप आया था. इस भूकंप से मरने वालों की तादाद लगभग 47 हजार हो चुकी है. दो सप्ताह तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन थम गया है. तुर्की सरकार ने अपने दो राज्यों को छोड कर बाकी जगहों पर बचाव कार्य बंद कर दिया है. भारत सरकार ने तुर्की को मदद करने के लिए ऑपरेशन दोस्त शुरू किया था. बचाव कार्य समाप्त होने के बाद भारत से गयी टीमें वापस लौट गयी हैं.
6 हजार से ज्यादा आफ्टर शॉक
समाचार एजेंसियों के मुताबिक पिछले दो सप्ताह में तुर्की में 6 हजार से ज्यादा आफ्टर शॉक आये हैं. कुल 11 राज्यों में 6040 आफ्टर शॉक आ चुके हैं. इनमें 40 आफ्टर शॉक ऐसे थे जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 से 6 के बीच आंकी गयी वहीं, एक झटका को 6.6 तीव्रता का था. ऐसे में तुर्की के कई इलाकों को डिजास्टर जोन माना जा रहा है. वहां की हालत इतनी खराब है कि एक लाख से ज्यादा बिल्डिंग ध्वस्त हो चुकी हैं. हजारों इमारत क्षतिग्रस्त हैं, जिनसे लोगों को दूर रहने को कहा गया है. भूकंप के कारण एक करोड़ 30 लाख लोग बेघर हो चुके हैं.