‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
10-Jun-2025 01:19 PM
By FIRST BIHAR
Delhi Fire News: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शपथ सोसाइटी में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बहुमंजिला इमारत इसकी चपेट में आ गई।
घटना के दौरान सातवीं मंजिल पर रह रहे यश यादव और उनके परिवार की जान पर बन आई। लपटों से घिरे परिवार ने जान बचाने के लिए बालकनी से छलांग लगाने का फैसला किया। हादसे में यश यादव, उनकी 10 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। बच्चों को पास के आकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यश यादव को IGI अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई।
यश यादव की पत्नी और बड़ा बेटा हादसे में बच गए और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में IGI अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यश यादव का व्यवसाय फ्लेक्स बोर्ड से जुड़ा था। दमकल विभाग के अनुसार, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग मुख्य रूप से इमारत की 8वीं और 9वीं मंजिल पर लगी थी, लेकिन तेज़ी से फैलकर पूरी इमारत को लपेटे में ले लिया।
आसपास के निवासियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बिजली और पीएनजी (गैस) कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं, और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए DDA और MCD को भी सूचित कर दिया गया है। दोनों अस्पतालों में पीड़ित परिवार की सहायता के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं।