ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Dream 11: ड्रीम 11 ने बनाया करोड़पति झारखंड चतरा के शाहिद ने महज...

Dream 11: ड्रीम 11 ने बनाया करोड़पति झारखंड चतरा के शाहिद ने महज 49 रुपये में करोड़ों जीते

Dream 11: ड्रीम 11 ने एक बार फिर किसी की किस्मत बदल दी है! झारखंड के चतरा जिले के एक युवक ने मात्र 49 रुपये की एंट्री फीस में 3 करोड़ रुपये जीतकर करोड़पति बनने का सपना साकार कर लिया।

27-Mar-2025 07:43 PM

By First Bihar

Dream 11: ड्रीम 11 गेम ने अब तक कई लोगों की किस्मत बदल दी है, जहां आए दिन कोई न कोई करोड़पति बन रहा है। ताजा मामला झारखंड के चतरा से सामने आया है, जहां शाहिद नाम के युवक ने ड्रीम 11 में करोड़ों रुपये जीतकर करोड़पति बनने का सपना साकार किया है।

जानकारी के मुताबिक, शाहिद ने केवल 49 रुपये लगाकर करोड़ों रुपये की बड़ी राशि जीती। उन्होंने आईपीएल मैच पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस में ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनाई थी। मैच समाप्त होने के बाद जब उन्होंने रिजल्ट देखा, तो पता चला कि वह करोड़ों रुपये जीत चुके हैं। इस बड़ी जीत से उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। पेशे से दर्जी शाहिद की इस उपलब्धि से उनके आसपास के लोग भी उत्साहित हैं।

शाहिद ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके पूरे परिवार के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। आसपास के लोग और दूर-दराज के परिचित भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी आगाह किया कि ड्रीम 11 एक जोखिम भरा गेम है, जिसे सावधानीपूर्वक खेलना चाहिए।

उन्होंने बताया कि उन्होंने सारा खानम नाम की आईडी से चार टीमें बनाई थीं और सभी टीमों को जीत मिली। उनकी पहली टीम ने करोड़ों रुपये, दूसरी टीम ने 8,500 रुपये, तीसरी टीम ने 5,000 रुपये और चौथी टीम ने 3,500 रुपये जीते। 1358 प्वाइंट के साथ पहला स्थान हासिल कर शाहिद ने 3 करोड़ रुपये अपने नाम किए।