मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
30-Oct-2025 05:25 PM
By First Bihar
Donald Trump fake Aadhaar card: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर मुंबई में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है। आधार कार्ड को बनावाने का आरोप शरद पवार की एनसीपी के नेता और उनके भतीजे विधायक रोहित पवार पर लगा है। हालांकि रोहित पवार ने यह दावा किया कि उन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया का भंडाफोड़ करने के लिए ऐसा किया था। आधार कार्ड पर जन्मतिथि 1 जनवरी 1825 और फिमेल लिखा हुआ है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फर्जी बेवसाइट और कागजातों के माध्यम से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आधार कार्ड बनावाने के बाद उन्होंने 16 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया था। लेकिन उल्टे उनके खिलाफ ही बीजेपी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर दिया गया। मुंबई के दक्षिण साइबर थाने में रोहित पवार, वेबसाइट डेवलपर और अन्य लोगों के खिलाफ बीजेपी ने केस दर्ज करवाया है।
बीजेपी ने इस बात का जिक्र किया है कि इस तरीके से फर्जी वेबसाइट के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड बनाने से लोग गुमराह हो सकते हैं, आधिकारिक संस्थानों में विश्वास कम हो सकता है और समाज में विवाद पैदा हो सकता है। बता दें, विधायक रोहित पवार ने पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच वोट चोरी और मतदाता हेरफेर के अपने आरोपों को साबित करने के लिए ऐस प्रयोग किया था।
अपने ऊपर हुए एफआईआर पर रोहित पवार ने कहा कि उन्होंने सिर्फ आधार कार्ड बनवाने में हो रहे फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। मैंने केवल खामियां उजागर की थी। बताया था कि कैसे फर्जी मतदाता कार्ड बनाए जा रहे हैं। मैंने किसी का नुकसान नहीं किया है। मेरे खिलाफ बिना किसी वजह से बीजेपी ने केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।