कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
01-Sep-2025 04:20 PM
By First Bihar
DESK: आपने देखा होगा कि बिहार में कैसे कुत्ता-बिल्ली, सोनालिका ट्रैक्टर और ट्रम्प के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया। मामला सामने आने के बाद विभाग ने कार्रवाई भी की। अब कुत्ते के नाम से आधार कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है।
हैरान करने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के नाम पर आधार कार्ड बनवा लिया है। जिसकी तस्वीर के साथ आधार कार्ड वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अब बहस छिड़ गई है। इस शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के नाम से आधार कार्ड बनवा कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।
सोशल मीडिया पर आधार कार्ड वायरल होने के बाद इसकी चर्चा लोग करने लगे हैं। आधार कार्ड में कुत्ते का फोटो लगा हुआ है। आधार कार्ड में कुत्ते का नाम टॉमी जायसवाल लिखा हुआ है। कुत्ते का डेट ऑफ बर्थ भी आधार कार्ड में अंकित है। कुत्ते का जन्मतिथि 25 दिसंबर 2010 लिखा हुआ है। इसके अलावे जेंडर में कुत्ता और इंग्लिश में डॉग लिखा हुआ है। टॉमी जायसवाल नामक कुत्ते का आधार नंबर 070001051580 भी जारी कर दिया गया है।
आधार कार्ड के पीछे कुत्ते का पता और उसके मालिक का नाम कैलाश जायसवाल, वार्ड नंबर 01, सिमरिया ताल, डबरा, ग्वालियर, मध्य प्रदेश (475110) लिखा हुआ है। कुत्ते का आधार कार्ड अपने आप में अजूबा है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं और अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे आधार कार्ड की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं तो कोई इस बात को हंसी में उड़ा रहा है। लोग कह रहे हैं कि अब कुत्ते बिल्ली का भी आधार कार्ड बन रहा है।