पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
01-Apr-2020 06:18 PM
DESK : देश में जारी लॉकडाउन के बीच देश के लोगों का फर्ज बनता है कि वे इसे पूरी मुकम्मल करें ताकि हम कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ सके और देश से उसे भगा सके। लेकिन लोगों की कमी नहीं है। लॉकडाउन के दौरान घूमने का शौक चर्राया तो कुछ अजीबोगरीब रास्ता निकाला लेकिन वो उस युवक को महंगा पड़ गया।
कुछ लोग ऐसे हैं जो तरह-तरह के बहाने बनाकर इस नियम को तोड़ रहे हैं. तो कुछ लोग नई-नई तरकीबें निकाल रहे हैं। नोएडा में तो एक युवक ने हद ही कर दी। नोएडा में एक शख्स ने ऐसे ही तरकीब भिड़ाई। चूंकि डॉक्टर इलाज के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं, इसलिए ये शख्स नकली डॉक्टर बन गया। इसने मास्क पहनी, डॉक्टरों की सफेद ड्रेस का इंतजाम किया और उसे पहनकर नोएडा में बेखौफ घूमने लगा।
लेकिन इस 'श्री420' फर्जी डॉक्टर महोदय की ज्यादा देर चालाकी कायम नहीं रह सकी। रास्ते में थोड़ी ही दूर पर पुलिसवाले से सामना हो गया। पुलिसवाले ने रोक भी दिया और सड़क पर घूमने का कारण पूछा। उसने खुद को डॉक्टर बताया लेकिन पुलिस के सवालों के आगे एक न चली और फिर महोदय पहुंच गये पुलिस की हिरासत में। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।