बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
13-Mar-2025 09:27 PM
By First Bihar
ACCIDENT DEATH: इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है जहां भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गयी है। कार और ट्रक की सीधी भिड़ंत में आधा दर्जन लोगों की जान चली गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना NH-353 पर बागबाहरा के पास की है जहां ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में यह बड़ा हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गये। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। मृतकों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल है।
इस घटना में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजस्व निरीक्षक ताहर सिंह ठाकुर रायपुर गये हुए थे जहां अपनी बेटी से मिलने के बाद वो घर लौट रहे थे। जब CG 04QA\ 4757 रजिस्ट्रेशन नंबर की कार रायपुर से बागबाहरा की ओर जा रही थी HR56B/7341 नंबर की ट्रक बागबाहरा से महासमुंद्र जा रहा था।
इसी दौरान दोनों वाहनो के बीच सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे में राजस्व निरीक्षक ताहर सिंह ठाकुर के अलावे बागबाहरा निवासी बिन्देश्वरी ठाकुर, वैभवी ठाकुर, तृप्ति ठाकुर और सरोजनी ठाकुर की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को कार से बाहर निकाला और सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।