पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
18-Jan-2024 05:23 PM
By First Bihar
DELHI: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई टल गई है। दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी। धोनी की तरफ से अपने दोस्त और उसकी पत्नी पर 1500 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। जिसको लेकर धोनी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्त और बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आर्का के साथ एमओयू किया था। कंपनी को वैश्विक स्तर पर क्रिकेट एकेडमी स्थापित करना था लेकिन उसने करार को पूरा नहीं किया। कंपनी और धोनी के बीच हुए करार के तहत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी कंपनी को फ्रेंचाइजी फीस देनी थी और साथ ही मुनाफे को भी शेयर करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काफी कोशिशों के बाद भी करार की शर्तों को पूरा नहीं किया गया।
धोनी ने आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट से अथॉरेटी लेटर ले लिया और कई लीगल नोटिस भी भिजवाए लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने कंपनी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराया था। माही के इस आरोप के खिलाफ मिहिर दिवाकर और सौम्या की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कराया गया है।
गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन हाईकोर्ट ने कहा है कि इस मुकदमे की जानकारी धोनी और उनकी ओर से पैरवी कर रहे फर्म को दी जाए। दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले पर अब 29 जनवरी को सुनवाई करेगा।