Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
29-Nov-2019 11:07 AM
NAGPUR: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद से हटते ही देवेंद्र फडणवीस अब मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं. सीएम पद से हटते ही देवेंद्र फडणवीस को नागपुर कोर्ट की तरफ से एक समन जारी किया गया है. फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप है. वकील सतीश उके का आरोप है कि फडणवीस ने अपने हलफनामे में दो आपराधिक मुकदमों की जानकारी छिपाई है.
कोर्ट की तरफ से फडणवीस को ऐसे वक्त में ये समन जारी किया गया है जब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी है. आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस नागपुर से विधायक हैं.
इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से देवेंद्र फडणवीस को राहत मिल गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नागपुर की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने फडणवीस के खिलाफ समन जारी किया है. मजिस्ट्रेट ने बताया कि जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 125 'ए' के तहत देवेंद्र फडणवीस को नोटिस जारी किया गया है. ख़बरों के मुताबिक फडणवीस के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मुकदमे साल 1996 और 1998 में दर्ज हुए थे. हालांकि दोनों ही मामलों में आरोप तय नहीं हुए हैं.