पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
11-Oct-2020 12:12 PM
DESK: कांग्रेस नेताओं ने अपने ही पार्टी की महिला नेता की पिटाई कर दी. महिला रेप के आरोपी कांग्रेस नेता को टिकट देने का विरोध कर रही थी. इससे नाराज होकर सबके सामने ही पिटाई कर दी. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. यह घटना यूपी के देवरिया की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला नेता ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वांचल सह प्रभारी सचिन नायक के सामने ही उप चुनाव प्रत्याशी को रेप का आरोपी बताते हुए टिकट देने का विरोध किया. इसके साथ ही विरोध में गुलदस्ता राष्ट्रीय सचिव के ऊपर फेंक दिया. इसके बाद जमकर हंगामा हो गया. इस दौरान कई पुरूष कार्यकर्ताओं ने महिला की पिटाई कर दी.
हो रहा उप चुनाव
देवरिया में विधानसभा का उप चुनाव होने वाला है. पिछले माह बीजेपी के विधायक जनमेजय सिंह का निधन हो गया था. जिसके बाद देवरिया में चुनाव होने वाला है. पार्टी ने मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन महिला विरोध कर रही थी. महिला नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर पर रेप का आरोप है. उसे टिकट देकर गलत हुआ है. हम चाहते हैं कि साफ सुथरे छवि के लोगों को टिकट दिया जाए