पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे
01-Aug-2020 12:43 PM
DESK : देश भर में आज बकरीद मनाई जा रही है। ईद के बाद बकरीद भी कोरोना के कारण फीकी हो गई है। लोगों ने बकरीद की नमाज तो अदा की लेकिन सामूहिक तरीके से नहीं। ईद और बकरीद के मौके पर गले मिलने का रस्म रहा है लेकिन कोरोना संक्रमण के इस दौर में इससे भी परहेज रहा।
देशभर से बकरीद को लेकर खबरें आ रही हैं। हर जगह लोगों ने सुबह की नमाज अदा की है लेकिन सामूहिक नमाज की तस्वीरें कम दिखी है। दिल्ली के जामा मस्जिद में सुबह 6:05 पर नमाज अदा की गई हालांकि इस दौरान मस्जिद प्रशासन की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। जामा मस्जिद में तैनात पुलिसकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया। कई जगहों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बगैर नमाज अदा करने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
बिहार में बकरीद के मौके पर सामूहिक के नमाज की इजाजत नहीं दी गई थी। पटना के गांधी मैदान में बकरीद की नमाज नहीं अदा की गई और ना ही अन्य इबादतगाहों में। लोगों ने कोरोना काल को देखते हुए खुद बकरीद के मौके पर एक दूसरे से दूरी बनाकर रखी है।