बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
22-Apr-2025 08:47 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Delhi Weather News: राजधानी दिल्ली के लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। लू के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर 11 बजे के बाद से ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार का दिन अप्रैल महीने में पिछले छह साल में सबसे गर्म दिन साबित हुआ।
आईएमडी के अनुसार सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 3.5 डिग्री अधिक है। पिछली बार न्यूनतम तापमान ने इस स्तर को 2022 में छुआ था, लेकिन यह 2019 के बाद से सबसे अधिक है। ऐसा इसलिए कि अप्रैल का अब तक का सबसे कम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार (21 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आया नगर में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, रिज में 41.9 डिग्री सेल्सियस, पालम में 41.1 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत और 15 प्रतिशत के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा, जिससे बेचैनी और बढ़ गई। IMD ने मंगलवार (22 अप्रैल) को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। 27 अप्रैल तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान गर्मी में कमी के आसार नहीं हैं।