पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
26-Apr-2021 12:23 PM
DELHI : दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों और ऑक्सीजन की किल्लत के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम ने वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा ऐलान किया जिसके मुताबिक दिल्ली में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को फ्री में कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी.
केजरीवाल ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने 1.34 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दिया है, 1 मई से दिल्ली में वैक्सीनेशन का काम बड़े स्तर पर किया जाएगा.इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन निर्माताओं से अपील की है कि केंद्र, राज्य और प्राइवेट अस्पतालों को एक ही दाम में वैक्सीन मिलनी चाहिए. उनका कहना है कि वैक्सीन निर्माताओं का दावा है कि 150 रुपये की वैक्सीन में भी फायदा हो रहा है, तो फिर अलग-अलग दाम क्यों रखे जा रहे हैं.
दिल्ली सीएम ने अपील की है कि पूरी जिंदगी प्रॉफिट कमाने के लिए पड़ी है, ऐसे में राज्य सरकारों को भी कम दाम पर वैक्सीन मिलनी चाहिए. केंद्र सरकार को इसमें दखल देना चाहिए. इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि जल्द ही दिल्ली में बेड्स की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिनकी उम्र 18 साल से कम है, उन्हें वैक्सीन कैसे लगेगी और कौन-सी वैक्सीन लगेगी इसको लेकर भी इंतजार किया जा रहा है.