मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
09-Jan-2020 07:31 AM
DELHI: इस वक्त की बड़ी ख़बर देश की राजधानी नई दिल्ली से आ रही है, जहां एक प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लग गई है. आज सुबह पटपड़गंज इलाके में भीषण आग लग गई है. औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग में एक शख्स की मौत हो गई है.
आग इतनी भीषण है कि चंद पलों में ही ये पूरी तरह फैल गई. घटनास्थल पर 35 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. फायर ब्रिगेड की टीम कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.
वहीं इस भीषण आग में प्रिंटिंग प्रेस के एक कर्मचारी की मौत हो गई है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के किराड़ी इलाके के इंदर एनक्लेव में एक घर में भीषण आग लग गई थी. जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 8 दिसंबर को रानी झांसी इलाके की अनाज मंडी के एक गोदाम में आग लगने से 43 लोगों की मौत हुई थी.