Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
29-Jun-2023 12:07 PM
By First Bihar
DESK: देश में बीते कई दिनों से औरंगजेब को लेकर चली रही सियासत के बीच दिल्ली के एक रोड से मुगल शासक का नाम हटा दिया गया है. जहां मध्य दिल्ली में औरंगजेब लेन के नाम को बदल दिया गया है. बता दें नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने घोषणा की है कि औरंगजेब लेन का नाम अब डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन होगा.
जहां मध्य दिल्ली में औरंगजेब लेन अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वीराज रोड से जोड़ती है. इसके नाम को बदलने को लेकर NDMC के सदस्यों की बैठक में औरंगजेब लेन का नाम बदलने को मंजूरी दे दी गई. NDMC ने अगस्त 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था.
इसको लेकर NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि नई दिल्ली नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 231 की उप-धारा (1) के खंड (ए) के संदर्भ में NDMC क्षेत्र के अंतर्गत औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन करने पर विचार करने के लिए परिषद के समक्ष एक एजेंडा आइटम रखा गया. उन्होंने कहा परिषद ने औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन करने को मंजूरी दे दी है.