अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Dec-2020 07:20 AM
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. दिल्ली में एक बार फिर से भूकंप का झटका महसूस किए गए हैं. एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी बार भूंकप आया है.
इस बार नांगलोई में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.3 रही. सुबह करीब 5 बजकर 2 मिनट पर भूकंप आया है. कोई नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.
इससे पहले 17 दिसंबर को भी दिल्ली में भूकंप आया था. दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों ने झटके को महसूस किया था. उस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 थी. 2 दिसंबर को भी सुबह सवेरे दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस हुए थे. उस वक्त भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी और भूकंप का केंद्र गाजियाबाद में था. अप्रैल के बाद दिल्ली एनसीआर में अब तक के लगभग 15 बार भूकंप के झटके आ चुके हैं. दिल्ली और एनसीआर के इलाके में बार-बार भूकंप को लेकर वैज्ञानिकों की राय है कि इसके पूरे एरिया में कहीं ना कहीं जरूर भौगोलिक बदलाव हुआ है. जिसका अध्ययन करने की जरूरत है. कई वरिष्ठ वैज्ञानिकों का मानना है कि भूकंप कब और कितना ताकतवर आएगा इसे लेकर आकलन कर पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन भौगोलिक बदलाव का अध्ययन शुरू किया जा सकता है.