BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं
11-Nov-2025 08:51 PM
By FIRST BIHAR
Delhi Blast Case: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद दिल्ली सरकार ने मृतक, घायलों और गंभीर रूप से घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना पूरे शहर को स्तब्ध कर गई है।
उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएँ उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं। सीएम ने आगे बताया कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और तत्काल राहत के लिए संवेदनशील निर्णय लिया गया है।
दिल्ली सरकार की तरफ से मृतक के परिवारों को 10 लाख, स्थायी रूप से अक्षम व्यक्तियों को 5 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख की राशि दी जाएगी। सीएम ने यह भी कहा कि घायलों का समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज सरकार की जिम्मेदारी होगी।
उन्होंने शांति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और सभी पीड़ितों एवं उनके परिवारों के साथ खड़ा है। इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि सिक्योरिटी कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा। बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से चालू हैं।