सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
19-Apr-2022 08:36 AM
DELHI : हनुमान जयंती के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस से लगातार तहकीकात को आगे बढ़ा रही है। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा की घटना के पीछे आखिर कौन से लोग शामिल थे और क्या इसका तार वाकई बंगलादेश से जुड़ा हुआ है? इसकी जांच चल रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक के सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मास्टर माइंड अंसार को पुलिस ने जब हिरासत में लिया तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई है लेकिन इस बीच कोर्ट में पेशी के दौरान अंसार का पुष्पा वाला लुक देखने को मिला है। पुलिस अंसार को कोर्ट में ले जा रही थी तो उसने पुष्पा का झुकेगा नहीं वाला पोज दिया। इसे तमाम मीडिया चैनल और दूसरी फुटेज में देखा जा सकता है।
जहांगीरपुरी हिंसा की जांच दिल्ली की क्राइम ब्रांच के जिम्मे है। जांच में शामिल अधिकारियों ने शुरुआती दौर में इस बात को पाया है कि हिंसा को लेकर अंदर ही अंदर बड़ी प्लानिंग की गई थी। हनुमान जयंती के दिन जब शोभायात्रा जहांगीरपुरी के हिंसा वाले इलाके से गुजरी तो बलवाइयों ने पहले से ही हमले की तैयारी कर रखी थी। पुलिस इस मामले में बांग्लादेश कनेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस को यह भी सबूत मिले हैं इसके पीछे रोहिंग्या मुसलमान शामिल हैं। आरोपियों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। उनके मोबाइल फोन के कॉल डिटेल निकाले जा रहे हैं। पुलिस को जो शुरुआती सबूत मिले हैं उसके मुताबिक अंजाम देने वालों के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हुए हैं।
इतना ही नहीं पुलिस जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल आरोपियों के बैंक डिटेल भी खंगाल रही है। इन सभी के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इन्हें कहीं बाहर से फंडिंग की गई थी। उधर आरोपियों के परिजन यह दावा कर रहे हैं कि वह छोटा-मोटा धंधा करने वाले लोग हैं। फॉरेंसिक को टीम ने हिंसा वाली जगह से सबूत इकट्ठा किया है। साइबर सेल मोबाइल के डाटा की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में सोनू चिकना को भी गिरफ्तार कर लिया है। सोनू चिकना का फायरिंग वाला वीडियो जहांगीरपुरी हिंसा मामले में वायरल हुआ था। पुलिस अब तक इस मामले में 22 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है जबकि दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं।