BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
26-Mar-2025 02:35 PM
By First Bihar
DELHI NEWS: सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशुओं से आम लोगों को भारी समस्या झेलनी पड़ती है। इसी के कारण आए दिन सड़क हादसे भी होते रहते हैं। इस बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के काफिले को आवारा पशुओं ने रोक दिया। मुख्यमंत्री के कारकेड के सामने कुछ आवारा पशु आ गये जिसके कारण गाड़ियों को रोकना पड़ गया।
दरअसल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को मेट्रो के पिलर का निरीक्षण करने के लिए निकली थीं। तभी इसी दौरान दिल्ली के हैदरपुर फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गयी। तभी सीएम रेखा गुप्ता गाड़ी से उतरी और अधिकारियों से इस संबंध में बात करने लगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बीच सड़क पर यदि मवेशी चलेंगे तब हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवारा पशु सड़क पर ना आए इसके लिए जरूरी कार्रवाई करें।
दरअसल सीएम का काफिला जब गुजर रहा था तभी हैदरपुर फ्लाईओवर पर अचानक काफिला बीच सड़क पर रूक गया। सीएम की गाड़ी के पीछे की गाड़ी को पता नहीं चला कि आखिर माजरा क्या है? जब सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों से इस संबंध में बात कर रही थी तब पता चला कि सीएम के कारकेड के सामने आवारा पशु आ गया था जिसके कारण सीएम के काफिले को रोका गया। करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री का काफिला हैदरपुर फ्लाईओवर पर रुका रहा।
आवारा पशुओं को फ्लाईओवर से हटाया गया जिसके बाद सीएम रेखा गुप्ता मेट्रो पिलर का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गईं। मेट्रो पिलर का निरीक्षण करने के दौरान सीएम की नजर मेट्रो पिलर पर लगे पोस्टर और होर्डिंग पर गई जिसके बाद उन्होंने इसे तुरंत हटाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को साफ-सुधरा बनाएंगे। सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। खुद मुझे भी नहीं है इसलिए हमारी दिल्ली को गंदा ना करें। यदि कोई ऐसा करता है तो उसे ऐसा करने से रोके।