ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, एअर इंडिया की फ्लाइट के पास खड़ी बस...

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, एअर इंडिया की फ्लाइट के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एअर इंडिया की फ्लाइट के पास खड़ी बस में भीषण आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

28-Oct-2025 02:22 PM

By First Bihar

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बड़ा हादसा हो गया। एअर इंडिया की फ्लाइट के पास खड़ी एक बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। जिस बस में आग लगी वह एअर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी। 


अचानक बस में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना के वक्त बस में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था। बस में आग लगने की घटना आज मंगलवार दोपहर की है। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आश्चर्य की बात यह है कि जहां पर एअर इंडिया की फ्लाइट खड़ी थी उससे कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई। 


राहत की बात है कि इस भीषण अगलगी की घटना से फ्लाइट को कोई नुकसान नहीं हुआ और ना ही किसी के हताहत की खबर है। बता दें कि जिस बस में आग लगी वह थर्ड पार्टी प्रोवाइडर है, जो कई एयरलाइनों की ग्राउंड सर्विस संभालता है। बस में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।