बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
08-Dec-2023 06:35 PM
By First Bihar
DESK: घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, इसी बीच ऐसी घटना हो गई कि शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। घर में शादी की रस्में चल रहीं थी, इसी दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से उसमें कई महिलाएं दब गईं, इस हादसे में एक बच्चा समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। घटना उत्तर प्रदेश के मऊ की है।
जानकारी के मुताबिक, मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित स्कूल के पास एक दीवार बनाई गई थी। उसके ठीक बगल में स्थित घर में शादी की रस्में चल रही थीं, तभी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दीवार के मलबे में कई महिलाएं और बच्चे दब गए।
आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में अबतक पांच लोगों की जान जा चुकी है जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।