अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप
24-Jan-2020 08:53 AM
AGRA: यूपी के आगरा से एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. 7 बच्चों और 7 नातियों वाली एक महिला का दिल 22 साल के लड़के पर आ गया है. लड़के के प्यार में महिला इतनी अंधी हो गई है कि पूरा परिवार छोड़कर वो उससे शादी रचाने पर अड़ गई है. परिवारवालों ने जब शादी करने से मना किया तो दोनों ने सुसाइड करके घर के लोगों को फंसाने की धमकी तक दे डाली.
दरअसल आगरा के एत्माद्दौला इलाके में रहने वाली 48 साल की महिला के चार बेटे और तीन बेटियां हैं. तीन बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है. महिला को पांच नाती और दो नातिन हैं. दो साल पहले महिला को पड़ोस में रहने वाले 22 साल के लड़के से प्यार हो गया. जिसके बाद दोनों शादी पर अड़ गये हैं. हद तो तब हो गई जब शादी का विरोध करने पर दोनों ने सुसाइड करके परिवारवालों को फंसाने की धमकी तक दे डाली.
जिसके बाद परेशान परिवार के लोगों ने पुलिस से मदद मांगी. महिला की इस हरकत से परेशान पति और बेटे, महिला और युवक को लेकर थाने पहुंच गए. आगरा के पुलिस थाने में कई घंटों तक इसे लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला. पुलिस ने शांतिभंग में युवक का चालान काट दिया और महिला को समझा-बुझाकर घर तो भेज दिया लेकिन अभी भी महिला 22 साल के युवक से शादी करने पर अड़ी है. वहीं इस अनोखी लव स्टोरी के चर्चे आसपास के इलाकों में भी खूब हो रहे हैं.