ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / india / कोरोना वैक्सीन पर राजनीति ना करे विपक्ष, संसद में बोली सरकार.. टीके की...

कोरोना वैक्सीन पर राजनीति ना करे विपक्ष, संसद में बोली सरकार.. टीके की किल्लत होगी दूर

23-Jul-2021 11:15 AM

DELHI : लोकसभा में हंगामे के बीच आज कोरोना वैक्सीन की कमी का मामला उठा. प्रश्नोत्तर काल में इस मामले को उठाया गया. वैक्सीन को लेकर सवाल खड़े होने के बाद सरकार की तरफ से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता 18 साल के आयु वर्ग से ऊपर के हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने की है. राज्य सरकार के जिम्मे पहले यह काम दिया गया था लेकिन प्रधानमंत्री के साथ हुई निरंतर बैठक में राज्य सरकारों ने इस पर परेशानी जताई. राज्य सरकारों की तरफ से वैक्सीन का प्रोडक्शन कर उन्हें मुहैया कराने की मांग की गई थी. केंद्र ने यह पहल भी की लेकिन इसके बावजूद वैक्सीन को लेकर राज्य सरकार सहज नहीं हो पाए. 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके बाद से मोदी सरकार ने खुद फैसला किया कि वह देश के हर व्यक्ति को मुफ्त में वैक्सीन देगी. आज सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है. सरकार की तरफ से जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि अब कई कंपनियों से वैक्सीन प्रोडक्शन को लेकर बातचीत हो रही है. साथ ही साथ ग्लोबल टेंडर की भी व्यवस्था शुरू की गई है. कई कंपनियों से सहमति भी बन चुकी है. लेकिन अभी भी और काम होना है .मनसुख मांडवीया ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यह है कि देश के हर आदमी को वैक्सीन लगे लेकिन विपक्ष अगर वैक्सीन के मसले पर राजनीति करना चाहता है तो यह बिल्कुल गलत है.


वैक्सीन की कमी को लेकर महाराष्ट्र से आने वाले एक सांसद सवाल पूछ रहे थे. इसी दौरान लोकसभा में हंगामा तेज हो गया. पेगासस जासूसी कांड को लेकर जब शोर शराबा बढ़ा तो स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी.