ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / india / कोरोना संकट पर SC में सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा...

कोरोना संकट पर SC में सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा ऑक्सीजन सप्लाई और उपलब्धता का डाटा

27-Apr-2021 02:09 PM

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कोरोना से निपटने के लिए नेशनल प्लान मांगा था। जिसके बाद आज केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल किया। जिस पर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि वैक्सीन के अलग-अलग दामों पर केंद्र क्या कर रहा है? अगर अभी भी स्थिति नेशनल इमरजेंसी नहीं है तो क्या है? 




सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ऑक्सीजन और वैक्सीन की सप्लाई पर भी चर्चा हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार से ऑक्सीजन सप्लाई और उपलब्धता का डाटा मांगा। साथ ही मेडिकल सुविधाएं, जरूरी दवाओं को लेकर क्या कदम उठाए गये है उसे लेकर भी जानकारी मांगी है। ऐसे में केंद्र सरकार को अब सुप्रीम कोर्ट को वैक्सीनेशन के मिशन पर भी जानकारी देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस सुनवाई का मतलब हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई को रोकना नहीं है हाईकोर्ट हालात को बेहतर समझ सकते हैं राष्ट्रीय मुद्दे का हमारा दखल देना जरूरी था हम राज्यों के बीच समन्वय बैठाने का काम करेंगे। मामले पर अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।