ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
16-Sep-2020 07:46 AM
DELHI : जनवरी के आखिरी हफ्ते में भारत के अंदर दस्तक देने के बाद कोरोना वायरस ने पूरे देश में अपना कहर बरपाया है। भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 50 के ऊपर चला गया है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख 8 हजार 878 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 81 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं जबकि कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 82 हजार से ज्यादा है।
पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 81964 नए केस आए हैं। फिलहाल देश में कोरोना के 9 लाख 93 हजार 75 एक्टिव केस है और अब तक 39 लाख 31 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अभी भी सबसे ज्यादा कोरोना के केस मिल रहे हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 20432 नए मामले सामने आए हैं।
महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को 8846 नए केस सामने आए। कर्नाटक में 7576, उत्तर प्रदेश में 6841, तमिलनाडु में 5697 और दिल्ली में 4263 नए मामले सामने आए हैं। देश के अंदर अब तक के 6 करोड़ से ज्यादा लोगों के कोरोना सैंपल टेस्ट लिए गए हैं। पिछले हफ्ते 76 लाख से सैंपल की जांच की गई है। महाराष्ट्र में फिलहाल सबसे ज्यादा एक्टिव केस है। यहां अभी भी 291745 मरीज हैं।