BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
25-Mar-2023 05:24 PM
By First Bihar
DESK: देश में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना और फ्लू के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट मोड में आ गया है। कोरोना के साथ साथ फ्लू के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरह से इसको लेकर संयुक्त एडवाइजरी जारी की गई है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। इस एडवायजरी में कोरोना वायरस के दौरान पालन किए गए नियमों को दोहराया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी में लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि ज्यादा उम्र के लोगों के लिए खासतौर पर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। सभी तरह की हॉस्पिटल्स में डॉक्टर्स और मरीजों के साथ-साथ कर्मचारियों को मास्क पहनना जरूरी है। एडवायजरी में कहा गया है कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर ही जाएं। खांसी होने या छींक आने की स्थिति में अपने मुंह को किसी साफ रूमाल या टिश्यू पेपर से ढकें। अपने हाथों को बार-बार धोएं और सेनेटाइज करते रहें। पब्लिक प्लेसेज पर थूंकने से पूरी तरह से बचें। एडवायजरी में कहा गया है कि अगर आपको कोरोना वायरस या फ्लू के शुरुआती लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत अपनी जांच करवाएं।
खबर है कि कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 और 11 अप्रैल को पूरे देश में मॉक ड्रिल किया जाएगा। इससे पहले 27 मार्च को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बैठक आयोजित होगी जिसमें कोरोना के हालात को लेकर राज्य सरकारों के साथ चर्चा की जाएगी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जाएगी।
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे पहले राज्यों से सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में इन्फ्लुएंजा और कोविड-19 के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के साथ ही पर्याप्त संख्या में बेड और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा था। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कोरोना को लेकर एक हाईलेवर मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें कोरोना के हालत और उससे बचाव को लेकर गंभीर चर्चा हुई थी। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोरोना को लेकर सभी राज्यों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया था।