बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल
20-Apr-2021 08:41 AM
DESK:- देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति और खराब है। जिसे देखते हुए दिल्ली में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है जो 26 अप्रैल जारी रहेगा। लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद से दिल्ली में एक बार फिर बड़ी तादाद में लोग पलायन कर रहे हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक सप्ताह के लॉकडाउन का ऐलान जैसे किया मानों दिल्ली में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। लॉकडाउन के ऐलान के तुरंत बाद बाजारों में भीड़ बढ़ गयी। शाम होते ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ देखी गयी। हजारों की संख्या में मजदूर अपने-अपने घर वापस जाने के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे। पलायन कर रहे मजदूरों ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन लग गया है सभी काम धंधे बंद हो गये है। ऐसे में यदि समय रहते घर नहीं पहुंचे तो जीवन गुजारना भी मुश्किल हो जाएगा।
कई मजदूरों ने बताया कि काम बंद हो जाने से पैसे की भारी किल्लत झेलनी पड़ेगी जिसके कारण उन्होंने घर लौटने का मन बना लिया है। यदि ऐसा नहीं किया और लॉकडाउन आगे भी जारी रहा तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। अभी तो घर जाने के साधन भी हैं क्या मालूम कल ट्रेन और बस भी बंद कर दिया जाए।