छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
21-Apr-2021 10:24 AM
DESK : देश में बीते 24 घंटे के अन्दर कोरोना का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है. 2 लाख 95 हजार से अधिक नए मामले सामने के बाद देश भर में हड़कंप मच गया है. इतना ही नहीं बीते 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है. एक दिन में कोरोना के नए मामले और मौत का यह रिकॉर्ड है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यही रफ्तार रही तो आने वाले दिनों में हर रोज 5 लाख केस सामने आ सकते हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2 लाख 95 हजार 41 नए केस सामने आए हैं और 2 हजार 23 लोगों की मौत हुई है. देश में कुल मामलों की संख्या 1,56,16,130 हो गई है, जिसमें से 182,553 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस समय देश में एक्टिव केस की संख्या 21,57,538 है और अब तक 1,32,76,039 लोग रिकवर कर चुके हैं.
देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र से सामने आये हैं. बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 62 हजार 97 नए मामले आए, जबकि कोरोना के चलते 519 लोगों की जान गई.वहीं, दिल्ली, यूपी, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भी तेजी से रिकॉर्ड मरीज मिलने का सिलसिला जारी है.