UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट Bihar News: बिहार में करोड़ों रुपए की शराब पर चला बुलडोजर, 12 हजार लीटर से अधिक जब्त लिकर किया गया नष्ट फर्जी नंबर प्लेट का खेल: गाड़ी बंगाल में और बिहार में कट रहा चालान, पुलिस ने किया जब्त Patna Crime News: पटना में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव के पास मिलीं दारू की बोतलें; शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका Patna Crime News: पटना में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव के पास मिलीं दारू की बोतलें; शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका 1st Bihar/Jharkhand का फिर बजा डंका, Mastic का फर्जी वर्क सर्टिफिकेट के खेल में शामिल ठेकेदार पर केस दर्ज, E.E. पर कब होगा एक्शन ? Bihar Crime News: दबंगों ने घर बुलाकर युवक को जमकर पीटा, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने Bihar Crime News: दबंगों ने घर बुलाकर युवक को जमकर पीटा, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
03-Jan-2026 02:48 PM
By First Bihar
DESK: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने आज शनिवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ में कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुकमा में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गये। नक्सलियों के शव के साथ-साथ हथियार बरामद किया गया है।
वही सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से घबराकर छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली और स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर देवा बारसे ने हैदराबाद में सरेंडर कर दिया। देवा के ऐसा करते ही 20 और नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। दो अलग-अलग इलाके में नक्सलियों को मार गिराया गया है। सुकमा के किस्टाराम इलाके में नक्सलियों के होने की जानकारी मिलने के बाद डीआरजी की टीम को रवाना किया गया। सुरक्षा कर्मियों को देखते हुए शनिवार की सुबह करीब 8 बजे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा कर्मियों ने भी गोली दागी और 12 नक्सलियों को मार गिराया। वही दूसरी कार्रवाई बीजापुर में की गयी। जहां सुरक्षाबलों को माओवादियों की मौजूदगी की इनपुट मिली थी। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों ने सर्च ऑपरेशन कर रही थी तभी शनिवार की सुबह नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अहले सुबह 5 बजे हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी नक्सलियों का एरिया कमेटी मेंबर और दूसरा नक्सली जिस पर 8 लाख का ईनाम घोषित था, इन दोनों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।
बता दें कि इससे पूर्व 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया था। जिसमें एक करोड़ से ज्यादा का इनामी नक्सली गणेश उईके भी शामिल था। दो महिला नक्सली भी मारी गयी थी। इस दौरान हथियार भी बरामद किया गया था।