मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
17-Nov-2023 03:09 PM
By First Bihar
DELHI: नहाय-खाय के साथ ही शुक्रवार से चार दिवसीय सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। छठ को लेकर बिहार-झारखंड और यूपी के लोगों के उत्साह को देखकर पीएम मोदी भी इस महापर्व के मुरिद हो गए हैं। दिल्ली में बीजेपी दफ्तर में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में पीएम मोदी ने छठ पूजा को राष्ट्रीय पर्व बताया।
दरअसल, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छठ महापर्व की चर्चा की और कहा कि छठ पूजा एक 'राष्ट्रीय पर्व' बन गया है और यह बहुत खुशी की बात है।
उन्होंने क्षेत्रीय उद्योगों को बढ़ावा देने की अपनी महत्वकांक्षी पहल का जिक्र करते हुए कहा कि 'वोकल फॉर लोकल' को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है। कोविड महामारी के दौरान भारत की उपलब्धियों ने लोगों में विश्वास पैदा किया कि देश अब रुकने वाला नहीं है। उन्होंने भारत को 'विकसित भारत' बनाने के अपने संकल्प का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये केवल शब्द नहीं बल्कि जमीनी हकीकत हैं।
बता दें कि नहाए खाए के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास का महापर्व छठ पूजा आज से शुरू हो गया है। सोमवार को पारण के साथ इस महापर्व का समापन होगा। 19 नवंबर (रविवार) को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 20 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान समापन होगा। महापर्व को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।