"सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम
04-Jun-2023 07:52 PM
By First Bihar
DESK: ओडिशा रेल हादसे की जांच सीबीआई करेगी। रेलवे की तरफ से सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। इस बात की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि दो लाइन में पटरी का मरम्मति कार्य करीब करीब पूरा हो चुका है और ओवरहेड वायरिंग का काम चल रहा है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे बोर्ड की तरफ से हादसे की जांच सीबीआई से कराने के लिए सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है जबकि घायलों को समुचित इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच सीबीआई को सौंपा जाएगा।
इससे पहले उन्होंने कहा था कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। हादसे के कारणों का पता लग गया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है।इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई है, इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भयंकर रेल हादसे में अबतक 275 लोगों की जान जा चुकी है जबकि एक हजार से अधिक घायल लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बालासोर के बहानगा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेन और एक मालगाड़ी की आपस में टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लगातार घटनास्थल पर बने हुए हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।