Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
11-Feb-2025 02:01 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में ड्राइविंग सीखने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां ड्राइविंग सीखने के दौरान एक कार 15 फीट गहरे कुएं में गिर गई। दुर्घटना के समय कार में तीन युवक बैठे थे, जिनमें से एक ड्राइविंग सीख रहा था। कार की गति इतनी तेज थी कि वह कुएं की दीवार तोड़ते हुए उसमें जा गिरी।
घटना जिले के बुट्टीबोरी एमआईडीसी क्षेत्र के बालभारती मैदान की है। बताया जा रहा है कि कार कुएं में जा गिरी और पूरी तरह डूब गई। हादसे में कार में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। वहीं इस घटना के बाद से मृतकों के परिवार में मातम फैला है। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय कार में तीन युवक बैठे थे, जिनमें से एक ड्राइविंग सीख रहा था।
कार की गति इतनी तेज थी कि वे उस पर से कंट्रोल खो बैठे और कार सड़क के पास एक खुले कुएं में जा गिरी। कुएं की गहराई करीब 15 फीट थी, जिससे कार और उसमें तीनों युवक डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार को कुएं से बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीनों युवकों की जान जा चुकी थी।