बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर
19-Mar-2026 03:35 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी बीवी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। उसके इस फैसले के पीछे पत्नी के साथ लगातार विवाद और एक डरावनी आशंका थी। उसे यह डर सता रहा था कि इस चक्कर में कही उसकी हत्या ना कर दी जाए। क्योंकि पत्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नीला ड्रम का फोटो पोस्ट कर दिया था। जिसे देखकर उसे मेरठ का नीला ड्रम कांड याद आया और उसने यह फैसला लेते हुए कहा कि जान है तो जहान है।
मामला नगर कोतवाली देहात क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव का है। जहां राजकुमार नामक एक युवक की शादी कुछ साल पहले हुई थी। एक बच्चे को जन्म देने के बाद कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा लेकिन जब एक युवक की एंट्री हुई तब पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो गए। आरोप है कि पत्नी अक्सर विवाद करती थी और नाराज होकर मायके चली जाती थी।
इसी दौरान पति को पता चला कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध है। इस बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया। हालात इतने बिगड़ गए कि पिछले एक महीने में कई बार मामला थाने तक पहुंचा और पति को बार-बार पुलिस के चक्कर लगाने पड़े।
मामले ने नया मोड़ तब लिया, जब पत्नी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें “नीला ड्रम” लिखा था। इस पोस्ट को देखकर पति के मन में डर बैठ गया। दरअसल, मेरठ में हुए चर्चित “नीला ड्रम कांड” की घटना से वह पहले ही सहमा हुआ था।
डर और मानसिक तनाव के चलते पति ने पुलिस और महिला सेल से मदद मांगी और पत्नी से अलग होने की गुहार लगाई। मामला मेडिएशन सेल तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई। हालांकि, पत्नी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
आखिरकार, पति ने अपनी सुरक्षा और मानसिक शांति को प्राथमिकता देते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी। मेडिएशन सेल की मौजूदगी में दोनों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब दोनों पक्ष अलग होने पर सहमत हो गए, तो किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।