कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
11-Jul-2025 06:49 PM
By First Bihar
MP: बारिश के मौसम में जहां इंसान भी सुरक्षित जगह की तलाश करता है,वहीं मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भैंस ने तो कमाल ही कर दिया। कीचड़ और पानी से बचने के लिए भैंस पक्के मकान की सीढ़ियों से चढ़कर छत पर पहुंच गई। जब लोगों की नजर छत पर खड़े भैंस पर गई तब पूरे गांव में हलचल मच गई।
लोग इस अनोखे नजारे को देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे। हैरान करने वाला यह दृश्य दादर गांव का है,जहां भैंस को छत पर टहलते देखने के बाद लोग हैरान रह गये। सोचने लगे की भैंस छत पर क्या कर रही है? फिर लोग उसे नीचे उतारने में लग गये।
कैसे पहुंची छत पर भैंस?
बताया गया कि लगातार बारिश के कारण गांव में कीचड़ और दलदल की स्थिति थी। भैंस किसी सूखी जगह की तलाश में मकान की सीढ़ियों से चढ़कर सीधे छत पर पहुंच गई। जब गांववालों ने ऊपर देखा तो भैंस शांति से टहल रही थी, मानो कुछ हुआ ही न हो।
घंटों मशक्कत के बाद क्रेन बुलाया
भैंस को नीचे उतारने के लिए ग्रामीणों ने रस्सी,बांस,खुरपी सब कुछ आजमाया,लेकिन भैंस टस से मस नहीं हुई। तब क्रेन को मंगवाया गया। सावधानी से भैंस को रस्सियों से बांधा गया और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान पूरा गांव तमाशबीनों से भर गया और कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं।
बारिश से बचने के लिए भैंस छत पर चढ़ गई, लेकिन उतरने का रास्ता भूल गई। फिर उसे नीचे उतारने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। यह मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के दादर गांव का है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।#ViralVideo #भैंस_छत_पर #MPNews #सिंगरौली #अजबगजब… pic.twitter.com/KDi7WbdObA
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) July 11, 2025