सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
31-Jan-2025 07:23 AM
By First Bihar
आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक फरवरी को बजट पेश करेंगी। इससे पहले आज यानी शुक्रवार को 2024-25 की आर्थिक समीक्षा पेश करेंगी। केंद्रीय बजट से पहले संसद में पेश होने वाली आर्थिक समीक्षा सुधारों और विकास का खाका प्रदान करती है।
जानकारी हो कि वित्त मंत्री शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी। बजट सत्र शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू होगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू होगा और सत्र चार अप्रैल को समाप्त होगा।
मालूम हो कि, इस बार वित्त मंत्री 1 फरवरी (शनिवार) को मोदी सरकार 3.0 का दूसरा यूनियन बजट पेश करेंगी। हमेशा की तरह बजट को संसद पटल पर रखा जाएगा और सुबह 11 बजे वित्त मंत्री का संबोधन शुरु हो जाएगा। बजट 2025 को आप मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर लाइव देख सकेंगे। Budget 2025 को संसद, दूरदर्शन और संसद टीवी के आधिकारिक चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा सरकार के विभिन्न ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और X (Twitter)अकाउंट पर भी बजट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट होगा। पिछला बजट लोकसभा चुनाव के बाद 23 जुलाई 2024 को पेश किया गया था। देश के बजट को लेकर लगातार लोगों में उत्साह बना हुआ है और Google Search Trends में भी ‘budget 2025 date’ लगातार ट्रेंड कर रहा है।आर्थिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट,सोशल वेलफेयर प्रोग्राम और टैक्स रिफॉर्म जैसे सेक्टर पर फोकस किया जा सकता है।