बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: सीओ प्रतिनिधिमंडल की मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात, आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति Bihar News: बिहार के भ्रष्ट DAO के लॉकर में मिले करोड़ों के सोना-हीरा के जेवरात, विजिलेंस ने रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
01-Sep-2025 04:03 PM
By First Bihar
DESK: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की।
कार्यालय की कुर्सियों को तोड़ डाला और सोनियां गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की तस्वीरें जो दफ्तर में लगाई गयी थी उसे भी तहस-नहस कर दिया। पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बीजेपी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इतनी आहत थीं कि कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगी। इनके गुस्से का ठिकाना नहीं था। जब महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वह कार्यालय में घुस गईं और जमकर तोड़फोड़ करने लगी।
बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस भवन की ओर बढ़ीं। वहां पहुंचकर राहुल गांधी के खिलाफ सभी नारेबाजी करने लगे और कांग्रेस भवन के अंदर घुस गये। आक्रोशित महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर के अंदर रखी कुर्सियों को तोड़ दिया और जमकर हंगामा मचाया।
सोनिया गांधी,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीरें जो टंगी हुई थी उसे फाड़ डाला और पूरे कार्यालय को तहस नहस कर दिया। इस दौरान कांग्रेस दफ्तर में सिर्फ एक कार्यकर्ता ही मौजूद था। जो महिलाओं की भीड़ को देखकर साइड हो गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया।