नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
04-Mar-2026 12:32 PM
By First Bihar
DESK: मंगलवार 3 मार्च को बीजेपी ने 8 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया। वही आज 4 मार्च होली के दिन बीजेपी ने एक और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
जो महाराष्ट्र में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र प्रदेश में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। महाराष्ट्र से 4 उम्मीदवारों की लिस्ट बीजेपी ने जारी की है। रामदास आठवले, विनोद तावड़े, श्रीमति माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुते को बीजेपी ने महाराष्ट्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।
कयास यह लगाया जा रहा था कि बीजेपी भोजपुरी फिल्म के पावरस्टार पवन सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सारे कयासों पर अब विराम लग गया है। सिंगर गुंजन सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि बीजेपी पवन सिंह को राज्यसभा भेजेगी। गुंजन सिंह का अनुमान भी फेल हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बिहार की दो सीटों से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।
राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने नितिन नबीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की उम्मीदवारी से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।