ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

Home / india / उद्धव के दिल में आज भी BJP को लेकर है दर्द, बोले.. हम...

उद्धव के दिल में आज भी BJP को लेकर है दर्द, बोले.. हम दोनों का रास्ता है हिंदुत्व

15-Oct-2021 09:40 PM

DESK : भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का गठबंधन भले ही टूटे हुए एक अरसा गुजर गया हो लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दिल में आज भी बीजेपी के लिए दर्द है। उद्धव ठाकरे का यह दर्द आज एक बार फिर से सामने आ गया। दरअसल मुंबई में आज दशहरा रैली का आयोजन किया गया था। इसी दौरान अपने संबोधन में उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी की वादाखिलाफी को याद करते हुए पुरानी बातें दोहरा दी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी से हमारी दोस्ती 25 साल पुरानी थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपना वादा नहीं निभाया इसलिए हमारे रास्ते अलग हो गए। 


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का गुस्सा केवल बीजेपी तक ही सीमित नहीं रहा। उद्धव ठाकरे के निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी रहा। उन्होंने कहा कि आज वह मुंबई में दो रैलियां हो रही है, एक हमारी और एक आरएसएस की। हमारे रास्ते अलग हैं लेकिन विचारधारा एक है। हम दोनों हिंदुत्व के रास्ते पर ही चलते हैं। हम बीजेपी के साथ हिंदुत्व के कारण ही गए थे। बीजेपी ने वादा नहीं निभाया, वरना हम आज भी एक साथ होते।


इतना ही नहीं उद्धव ठाकरे ने यहां तक कह डाला कि वह अपने पिता बाला साहब ठाकरे से किए गए वादे को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री बने। उद्धव ठाकरे ने यह भी ऐलान कर दिया कि भविष्य में दूसरे शिवसैनिक भी मुख्यमंत्री बनेंगे। उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व को लेकर संबोधन में लंबी चौड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व का मतलब देश के लिए प्यार होता है। बाला साहब ने खुद कहा था कि हम पहले नागरिक हैं और धर्म इसके बाद आता है। जब हम अपने घर को छोड़कर बाहर निकलते हैं तो देश ही हमारा धर्म होता है।