सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
26-Mar-2026 06:35 PM
By First Bihar
LPG Charge and Gas Surcharge Complaint: अगर आप होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बिल देखते हैं और उसमें “LPG चार्ज”, “गैस सरचार्ज” या “फ्यूल कॉस्ट” जैसे अतिरिक्त शुल्क जुड़े मिलते हैं, तो अब सतर्क हो जाइए। सरकार ने इस तरह की वसूली पर सख्त रुख अपनाया है और साफ निर्देश दिया है कि ग्राहकों से इस तरह के चार्ज नहीं लिए जा सकते।
हाल ही में Central Consumer Protection Authority (CCPA) ने होटल और रेस्टोरेंट के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि कोई भी होटल या रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों के बिल में अपने आप LPG चार्ज, गैस सरचार्ज, ईंधन शुल्क या इसी तरह का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं जोड़ सकता। ग्राहकों को सिर्फ वही कीमत देनी होगी जो मेन्यू में लिखी होती है (टैक्स अलग हो सकते हैं)।
क्यों लिया जा रहा है ऐसा चार्ज?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और गैस सप्लाई में आई दिक्कतों के कारण कुछ जगहों पर रेस्टोरेंट मालिक अतिरिक्त खर्च का हवाला देकर ग्राहकों से ये चार्ज वसूल रहे हैं। लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि इसका बोझ ग्राहकों पर डालना गलत और गैरकानूनी है।
अगर बिल में दिखे LPG या गैस सरचार्ज, तो क्या करें?
सबसे पहले रेस्टोरेंट में ही करें आपत्ति
अगर बिल में कोई गलत चार्ज दिखे, तो तुरंत मैनेजर या स्टाफ से बात करें।
उन्हें बताएं कि CCPA के नियमों के अनुसार यह चार्ज लेना गलत है और इसे हटाने की मांग करें। कई बार बात करने पर तुरंत सुधार हो जाता है।
नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर करें शिकायत
अगर आपकी बात नहीं मानी जाती, तो आप सीधे National Consumer Helpline (NCH) पर शिकायत कर सकते हैं।
शिकायत करने के तरीके:
1. 1915 पर कॉल करें
2. NCH मोबाइल ऐप या UMANG App के जरिए शिकायत दर्ज करें
3. WhatsApp नंबर: +91 8800001915 पर मैसेज भेजें
ई-जागृति पोर्टल पर दर्ज करें केस
अगर मामला गंभीर है और आपको न्याय चाहिए, तो आप E-Jagriti Portal के जरिए उपभोक्ता आयोग में आधिकारिक शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इसके अलावा आप:
जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत दे सकते हैं
सीधे CCPA को भी शिकायत भेज सकते हैं
ग्राहकों के लिए जरूरी बात
याद रखें, रेस्टोरेंट आपको सिर्फ खाने का बिल और लागू टैक्स ही चार्ज कर सकता है। LPG या गैस सरचार्ज जैसे अतिरिक्त शुल्क लेना नियमों के खिलाफ है। अगर आप जागरूक रहेंगे और गलत के खिलाफ आवाज उठाएंगे, तो न सिर्फ आपका पैसा बचेगा बल्कि ऐसे गलत प्रैक्टिस पर भी रोक लगेगी।