Bihar Special Train Timetable: छठ महापर्व खत्म होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा के लिए 20 से 24 नवंबर के बीच 13 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. ये ट्रेनें मुंबई, दिल्ली, गुजरात, केरल, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई बड़े शहरों के लिए चलाई जाएंगी. इनमें कुछ अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं, जिससे यात्रियों को घर लौटने के बाद काम पर जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा.


त्योहार खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में लोग बिहार से अपने कामकाज वाले शहरों की ओर लौट रहे हैं. इस वजह से नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है. इसी को देखते हुए रेलवे ने अलग-अलग तारीखों पर बिहार के प्रमुख स्टेशनों से इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है.


20 नवंबर को चलने वाली ट्रेनें

1. सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल (05525)


2. दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल (07564)


3. दानापुर-आनंद विहार स्पेशल (03243)


21 नवंबर को चलने वाली ट्रेनें


4. बरौनी-एरणाकुलम स्पेशल (05223)


5. दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल (03259)


6. दानापुर-बेंगलुरु कैंट अनारक्षित स्पेशल (03247)


22 नवंबर को चलने वाली ट्रेनें


7. रक्सौल-चर्लपल्ली अनारक्षित स्पेशल (05529)


8. सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल (01020)


9. पटना-एरणाकुलम स्पेशल (03249)


10. बरौनी-अहमदाबाद स्पेशल (05225)


11. दरभंगा-चर्लपल्ली स्पेशल (07562)


24 नवंबर को चलने वाली ट्रेनें


12. जयनगर-उधना स्पेशल (09074)


13. जयनगर-उधना स्पेशल (09072)

मुंबई, दिल्ली और गुजरात जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत


छठ के बाद बिहार से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, गुजरात और केरल जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होती है. ऐसे में नियमित ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. रेलवे की ओर से चलाई जा रही इन 13 स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा.


इन ट्रेनों का परिचालन सहरसा, दानापुर, पटना, बरौनी, रक्सौल, दरभंगा और जयनगर जैसे प्रमुख स्टेशनों से किया जाएगा. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का समय, ठहराव और टिकट की उपलब्धता रेलवे के आधिकारिक माध्यम से जरूर जांच लें.