‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
15-Jul-2025 09:46 PM
By First Bihar
Uttarakhand: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार की शाम में दिल को दहला देने वाली घटना हुई है। मुवानी से बोकटा की ओर जा रही एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक स्कूली बच्ची और चार महिलाएं शामिल हैं।
यह दर्दनाक हादसा मंगलवार की शाम करीब 4 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोनी पुल के पास अचानक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी।
13 यात्रियों में 8 की मौत, 5 घायल
जीप में कुल 13 लोग सवार थे, जो मुवानी से बोकटा जा रहे थे। वाहन के नदी में गिरने से 8 लोगों की जान चली गई और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीन घायलों की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए स्थानांतरित किया गया है। घायलों का इलाज मुवानी पीएचसी में जारी है।
रेस्क्यू अभियान में जुटी SDRF-NDRF की टीमें
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF और NDRF के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कमिश्नर और एसएसपी ने की पुष्टि
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जानकारी दी कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की सभी एजेंसियां मौके पर भेजी गईं। पिथौरागढ़ की एसएसपी रेखा यादव ने बताया कि, "मैक्स जीप के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों की स्थिति गंभीर है।"
मृतकों की पहचान जारी, जांच के आदेश
पुलिस के अनुसार, मृतकों के पास से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस सभी घायलों से पूछताछ कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह हादसा तेज रफ्तार या ब्रेक फेल होने की वजह से हो सकता है, लेकिन सटीक कारणों की जांच की जा रही है। उत्तराखंड की दुर्गम पहाड़ियों में लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और परिवहन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। इस हादसे ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान कितनी सतर्कता और सुरक्षा जरूरी है।