बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप
02-Apr-2026 06:06 PM
By First Bihar
DESK:बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)में एक छात्र से जाति पूछने के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। स्नातकोत्तर हिंदी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र की शिकायत पर लंका थाना पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा BHU इकाई के अध्यक्ष हिमांशु यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित छात्र ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11:45 बजे वह अपने विभाग में कक्षा के लिए पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी छात्र नेता हिमांशु यादव वहां आया और उसने उसका कोर्स और जाति पूछना शुरू कर दिया। छात्र ने जाति बताई तो आरोपी ने उसे 'मनुवादी' कहते हुए जातिसूचक अपशब्द कहे और अचानक थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
छात्र का कहना है कि पूरी घटना विभाग परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा। लंका थाना के इंस्पेक्टर राज कुमार शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।