बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट
19-Dec-2023 07:57 AM
By First Bihar
DESK: चीन के गांसु में सोमवार देर रात धरती हिली है। यहां भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, सोमवार रात तकरीबन 12 बजे पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चीन में भूकंप से अबतक 111 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो सौ से अधिक लोग घायल हैं।
गांसु के प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता इतनी तेज रही कि कई इमारतें ध्वस्त हो गईं। भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसानकाउंटी, डियाओजी और किंघई प्रांत में हुआ है। यहां कई इमारतें गिरने से लोग मलबे में दब गए, जिन्हें निकालने में रेस्क्यू टीमें जुटी हैं। मृतकों और घायलों का आंकड़ा बढ़ सकता है। भूकंप के झटके महसूस करने के तुरंत बाद लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए और सड़कों पर भागने लगे।
रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने भूकंप के तुरंत बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की और बचाव कर्मियों को भूकंप प्रभावित क्षेत्र में भेजा। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के झटके गांसु प्रांत की राजधानी लान्झू से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में महसूस किए गए। इसके बाद कई छोटे झटके आए. इससे पहले अगस्त में पूर्वी चीन में 5.4 तीव्रता का हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसमें जिसमें 23 लोग घायल हो गए थे और दर्जनों इमारतें ढह गईं थी।