मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
21-Oct-2025 04:12 PM
By First Bihar
DESK: इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां गाड़ी चलाने से मना करने पर तीन युवकों ने ड्राइवर को बंधक बना लिया और बड़े ही बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो उसे पेशाब पिलाने की घिनौनी हरकत की। जिस दिन लोग दिवाली मना रहे थे और आतिशबाजी कर रहे थे उसी रात यह घिनौनी हरकत की गयी।
घटना मध्य प्रदेश के भिंड की है। जहां घटना के संबंध में पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और पहले दतावली गांव के सोनू बरुआ की बोलेरो चलाता था। कुछ दिन पहले उसने गाड़ी चलाना बंद कर दिया था और ग्वालियर के दीनदयाल नगर में अपने ससुराल में रह रहा था। सोमवार की रात सोनू बरुआ अपने दो साथियों दतावली के आलोक पाठक और भिंड निवासी छोटू ओझा के साथ ग्वालियर पहुंचा था। तीनों ने पीड़ित को जबरन कार में बैठाया और भिंड के सुरपुरा गांव ले गए।
वहाँ पहुँचकर तीनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। जबरन शराब पिलाई और पेशाब भी पिलाया। पीड़ित की हालत बिगड़ने पर उसे वहीं छोड़कर तीनों फरार हो गए। बाद में युवक ने अपने परिजनों को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे भिंड के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एएसपी संजीव पाठक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मारपीट, बंधक बनाने और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सोनू बरुआ और आलोक पाठक पुलिस हिरासत में हैं, जबकि तीसरा आरोपी छोटू ओझा फरार है। अधिकारियों ने बताया कि “पीड़ित को पेशाब पिलाने” वाले आरोप की जांच की जा रही है, और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।