BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
04-Jul-2022 02:50 PM
DESK: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है. कोरोना वायरस के 16,135 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं. बता दे कि इस दौरान 24 मरीजों की कोरोना संक्रमन से मौत हो गई है. वहीं अगर रविवार की बात करे तो, कोरोना के 16,103 नए मामले सामने आए थे और इस दौरान कुल 31 लोगों की मौत हुई थी.
जानकारी के मुताबिक अब तक देश में कोविड संक्रमण के कुल 4,35,02,429 मामले सामने आ चुके हैं, इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई है. जिनमें से अब तक ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 4,28,79,477 हैं. अब तक भारत में कुल 1,13,864 एक्टिव केस हैं जो कि कुल मामलों के 0.26 प्रतिशत है. वहीं मौजूदा रिकवरी रेट 0.26 प्रतिशत बताया गया है. अगर हम देश की पॉजिटिविटी रेट पर बात करे तो, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.85 फीसदी है और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 3.74 प्रतिशत है. बता दे कि पिछले 24 घंटों में अब तक कुल 3,32,978 कोविड टेस्ट किए गए है. और इस टेस्ट के साथ ही देश में अब तक कुल टेस्टों की संख्या 86.39 करोड़ हो गई है.
अगर हम उस राज्य की बात करे जो कोरोना की वजह से अधिक प्रभावित हुए है तो, महाराष्ट्र उन राज्यों में से एक है जहाँ अब तक कोरोना से 79,85,296 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और इन संक्रमितों में से 1,47,940 मरीजों की मौत हुई है. वहीं कोरोना से पीड़ित राज्यों में दूसरे स्थान पर केरल है, जहां 66,53,272 लोगों को संक्रमित पाया गया है जिनमें से 70,048 मरीजों की मौत हुई है.