खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Jan-2020 11:55 AM
SHAMLI: एक ओर लोग नये साल के जश्न में डूबे हैं वहीं दूसरी ओर भजन गायक अजय पाठक का पूरा परिवार खत्म हो गया है. साल 2019 के आखिरी दिन फेमस भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी की घर में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.
तीनों का शव घर के कमरे में बंद मिला. अजय पाठक के बेटे का भी अपहरण कर लिया गया था, पुलिस ने अगवा बेटे का अधजला शव हरियाणा के पानीपत से आज बरामद किया है. वहीं हत्या की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है.
भजन गायक अजय पाठक पॉश पंजाबी कालोनी रेलपार में अपनी पत्नी स्नेहलता, बेटी वसुंधरा और बेटे भागवत के साथ रहते थे. मंगलवार को अजय पाठक और उनके परिवार का कोई भी सदस्य घर या मोहल्ले में दिखाई नहीं दिया. शाम के समय पड़ोसियों ने जब घर में जाकर देखा तो मेन गेट का छोटा दरवाजा खुला था. लोग जब ऊपर पहुंचे तो वहां गेट पर ताला लगा मिला. ताला तोड़कर देखा तो अंदर अजय पाठक, पत्नी और बेटी के खून से लथपथ शव पड़े थे. हत्यारे ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए. हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसकी जांच कर रही है.