मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Jan-2021 03:12 PM
DESK : बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की फिर से तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक बार फिर सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभी इस बारे में कुछ ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है. लेकिन बताया जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बता दें कि 2 जनवरी को हल्का दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह करीब 5 दिन रहे और 7 जनवरी को उन्हें छुट्टी दी गई थी . पिछली बार जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आया था और एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा. डॉक्टर ने बताया था कि गांगुली की तीन धमनियों में ब्लॉकेज पाया गया. इनमें से एक धमनी 90 फीसदी तक ब्लॉक थी, इसके बाद उनका एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा था.