Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
28-Jan-2025 10:13 AM
By First Bihar
Baghpat Incident: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से आ रही है, जहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बना मंच गिरने से सात लोगों की जान चली गई है, जबकि 80 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को बागपत जिले के बडौत कस्बे में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, तभी मान स्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना पैड ढह गया और उसके नीचे दबकर सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और पांच पुरुष शामिल हैं जबकि 80 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं है। इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया है। लोगों ने डीएम और एसपी की घेराव कर दिया है और हल्की नोकझोंक की भी खबर आ रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
हादसे में घायल हुए लोगों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा जा रहा है। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनके उचित इलाज के लिए दिशा निर्देश जारी किए है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।